पिथौरागढ़ आज दिनांक 08.06.2026 को समय 11:58 बजे फायर स्टेशन पिथौरागढ़ को लिंक रोड स्थित गुप्ता तिराहा के निकट स्थित Ammoo’s Take Away Restaurant में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई।
सूचना मिलते ही फायर यूनिट तत्काल मोटर फायर इंजन सहित घटनास्थल पर पहुंची। मौके पर देखा गया कि रेस्टोरेंट के किचन क्षेत्र में आग लगी हुई थी। फायर कर्मियों द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मोटर फायर इंजन से पंपिंग कर होजरील के माध्यम से पानी डालकर आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया तथा उसे फैलने से रोका गया।
आग लगने की घटना में किचन में रखी सामग्री एवं अन्य सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
अग्निशमन विभाग की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से आग पर समय रहते नियंत्रण प्राप्त कर लिया गया, जिससे बड़ी क्षति होने से बचाव हुआ।

