कोटद्वार पूर्व प्राचार्य एवम रोशनी देवी आर्य धर्मार्थ ट्रस्ट शिवपुर कोटद्वार के संस्थापक अध्यक्ष मदनलाल आर्य (80 वर्ष) मूल निवासी ओडगांव विकाश क्षेत्र पोखड़ा ने कल (08 जून 2026) रात्रि अपने शिवपुर स्थित आवास पर अंतिम सांस ली, आज (09 जून) मुक्तिधाम चांडीघाट हरिद्वार में वैदिक रीति के अनुसार उनका अंतिम संस्कार किया गया, उनके पुत्र सिद्धार्थ आर्य ने चिता को मुखाग्नि दी। मदन लाल आर्य विभिन्न विद्यालयों में प्रधानाचार्य रहे तथा ज़िला शिक्षा एवम प्रशिक्षण संस्थान चडीगांव पौड़ी से प्राचार्य के पद से 2004 में सेवानिवृत्त हुए। वे पिछले पांच दशकों से निर्धन मेधावी छात्रों को शिक्षा के विस्तार के लिये छात्रवृत्ति प्रदान करते थे, जिनमे मुख्य रूप से नौगांवखाल, एकेश्वर आदि के छात्र लाभान्वित होते थे। अपनी दिवंगत पत्नी रोशनी देवी आर्य की स्मृति में उन्होंने “रोशनी देवी आर्य धर्मार्थ ट्रस्ट” शिवपुर की स्थापना की व अपने पैतृक गांव ओड़गांव में उन्होंने अपनी पत्नी की स्मृति में ‘रोशनी देवी आर्य प्रवेश द्वार’ का निर्माण किया। शूरबीर खेतवाल ने कहा कि मदनलाल आर्य आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद सरस्वती के अनुयायी थे।
डॉ. सुरेन्द्र लाल आर्य
संस्थापक संरक्षक
रोशनी देवी आर्य धर्मार्थ ट्रस्ट,
शिवपुर कोटद्वार

