नागपुर (महाराष्ट्र) आज दिनांक 13 जून 2026 को नेशनल कॉन्फेडरेशन ऑफ SC, ST, OBC एंड माइनॉरिटी ऑर्गेनाइजेशन्स (NCCMBO) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय चिंतन बैठक एवं दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ आज नागपुर में हुआ। यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम 13 एवं 14 जून 2026 को राष्ट्रपिता ज्योतिबा फुले सामाजिक क्रांति संस्थान, रिंगनाबोदी, नागपुर में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सामाजिक न्याय, संगठनात्मक मजबूती, संवैधानिक अधिकारों की रक्षा तथा बहुजन समाज के समक्ष उपस्थित चुनौतियों पर व्यापक मंथन करना है। देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और संगठन के पदाधिकारी इस दो दिवसीय शिविर में भाग ले रहे हैं।
शिविर में संगठन निर्माण, नेतृत्व विकास, सामाजिक जागरूकता, संवैधानिक मूल्यों तथा सामाजिक परिवर्तन की रणनीतियों पर विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। आयोजकों का मानना है कि यह बैठक भविष्य की सामाजिक और संगठनात्मक दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। NCCMBO द्वारा दिए गए संदेश “संवाद, सहयोग, समन्वय, शक्ति एवं व्यवस्था परिवर्तन” को केंद्र में रखते हुए प्रतिभागियों के बीच विचार-विमर्श का सिलसिला जारी है। शिविर के समापन पर आगामी राष्ट्रीय कार्यक्रमों और जनजागरण अभियानों की रूपरेखा भी प्रस्तुत किए जाने की संभावना है।

