अल्मोड़ा वादी जीवन सिंह रावत निवासी ग्राम धारड़, थाना भतरौजखान, जनपद अल्मोड़ा द्वारा ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई कि अज्ञात व्यक्तियों ने स्वयं को पुलिस एवं जांच एजेंसी का अधिकारी बताकर आतंकवाद संबंधी फर्जी मामले में नाम आने का भय दिखाया। आरोपियों ने तथाकथित “डिजिटल हाउस अरेस्ट” में रखते हुए मानसिक रूप से भयभीत किया तथा जेल भेजने की धमकी देकर लगभग ₹8.80 लाख की धनराशि विभिन्न ऑनलाइन माध्यमों से अपने खातों में ट्रांसफर करा ली।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना भतरौजखान में अभियोग पंजीकृत किया गया।
एक्शन
चंद्रशेखर घोडके, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा पुलिस टीम का गठन कर आवश्यक कार्यवाही प्रारम्भ की गई। विवेचना, साक्ष्य संकलन एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर अभियुक्त रंजोत सिंह निवासी जिला सिरसा (हरियाणा) प्रकाश में आया। थाना भतरौजखान पुलिस ने सर्विलांस/साइबर टीम के समन्वय से दिनांक 22.07.2026 को अभियुक्त को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार किया।
ऐसे किया था डिजिटल हाउस अरेस्ट
दिनांक 10.03.2026 को व्हाट्सएप पर संदेश प्राप्त हुआ। कॉलकर्ता ने स्वयं को ATS Department Pune का इंस्पेक्टर सुमित मिश्रा बताकर फर्जी आतंकवाद संबंधी केस में नाम होने की बात कही तथा फर्जी दस्तावेज एवं कोर्ट आदेश भेजकर गिरफ्तार कराने की धमकी दी। इसके बाद अलग-अलग मोबाइल नंबरों से स्वयं को जांच अधिकारी बताकर लगातार संपर्क किया गया। वीडियो कॉल के माध्यम से किसी को जानकारी न देने, हर घंटे रिपोर्ट करने तथा मोबाइल सर्विलांस पर होने की बात कहकर मानसिक रूप से भयभीत किया गया। इसके बाद Google Pay, SBI एवं Union Bank खातों को सक्रिय कराकर 18.03.2026 से 31.03.2026 के बीच 9 अलग-अलग ट्रांजैक्शनों में कुल ₹8,80,000 की धनराशि ट्रांसफर करा ली

