अल्मोड़ा प्री पीएचडी (2025-26) हेतु विद्यार्थियों के साक्षात्कार आयोजित हुए इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट द्वारा शोध निदेशक प्रो जगत सिंह बिष्ट, परिसर निदेशक प्रो प्रवीण सिंह बिष्ट, प्रो सुशील कुमार जोशी (संकायाध्यक्ष, विज्ञान), प्रो डी के भट्ट(विधिक सलाहकार), प्रो शेखर चन्द्र जोशी( संकायाध्यक्ष, दृश्यकला), प्रो हरीश चंद्र जोशी (संकायाध्यक्ष,कला), डॉ एच आर कौशल (संकायाध्यक्ष, वाणिज्य), प्रो ए के नवीन (संकायाध्यक्ष, विधि), डॉ रिज़वाना सिद्धिकी (संकायाध्यक्ष, शिक्षा), प्रो रुबीना अमान (सहायक निदेशक), प्रो डी पी यादव (सहायक निदेशक), डॉ दीपक (सहायक निदेशक,कुलसचिव डॉ देवेंद्र सिंह बिष्ट की उपस्थिति निरीक्षण किया।
कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि साक्षात्कार को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में शोध एवं प्रसार निदेशालय की सराहना की।
शोध एवं प्रसार निदेशालय के निदेशक प्रोफेसर जगत सिंह बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि गृह विज्ञान, इतिहास, राजनीति विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, भौतिक विज्ञान, सांख्यिकी, रसायन, वाणिज्य एवं प्रबंधन, समाजशास्त्र, भूगोल, शिक्षाशास्त्र, गणित,सांख्यिकी, जंतु विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, मनोविज्ञान, अर्थशास्त्र, कंप्यूटर विज्ञान,चित्रकला, रक्षा विज्ञान विषय में विद्यार्थियों के साक्षात्कार सम्पन्न हुए।उन्होंने आगे बताया कि साक्षात्कार के लिए सभी विषय संयोजकों एवं सह-संयोजकों को निर्देशित किया गया था और पर्यवेक्षकों के संरक्षण में साक्षात्कार सम्पन्न हुए।
साक्षात्कार प्रक्रिया को सम्पन्न कराने में समस्त विषय संयोजकों/सहसंयोजकों ने सहयोग दिया।

