सोमेश्वर (अल्मोड़ा) आज दिनांक 1 सितंबर 2026 को प्राप्त 3:30 बजे तहसील सोमेश्वर के अंतर्गत ग्राम सभा वड्यूडा रा0उ0नि0 क्षेत्र पातलीबगड़ में एक आवासीय भवन पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त होने से भवन में सो रहे 03 व्यक्तियों की मलवे में दबने से मौके पर ही मृत्यु हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार एस0डी0आर0एफ0/ पुलिस टीम/ फायर टीम/ राजस्व विभाग टीम/ थाना सोमेश्वर/ आपदा प्रबंधन विभाग/ स्थानीय निवासियों द्वारा खोज व बचाव कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया। मृतकों में प्रेमा देवी पत्नी राजेंद्र राम उम्र 42 वर्ष, कल्पना आर्या पुत्री राजेंद्र राम उम्र 19 वर्ष, मनीष कुमार पुत्र राजेंद्र राम उम्र 18 वर्ष।

