द्वाराहाट (अल्मोड़ा) द्वाराहाट क्षेत्र के ग्राम आगरीगैर ग्रामसभा बैरती में आज 11 सितंबर 2026 को मूलनिवासी संघ के बैनर तले BS4 (भारतीय संविधान सम्मान सुरक्षा संवर्धन) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने भारतीय संविधान में नागरिकों को दिए गए मौलिक अधिकारों के संबंध में ग्रामीणों को विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने भाग लिया। इसमें महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। वक्ताओं ने संविधान के महत्व तथा नागरिकों के अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में जानकारी साझा करते हुए लोगों को जागरूक किया।
कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय संविधान की प्रस्तावना के वाचन के साथ की गई। वक्ताओं ने कहा कि संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार प्रदान करता है। उन्होंने लोगों से अपने संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और समाज में संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने भी अपनी सहभागिता दर्ज कराई और संविधान से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी प्राप्त की। आयोजकों ने कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों तक संविधान और नागरिक अधिकारों की जानकारी पहुंचाना है। कार्यक्रम में मू0 एडवोकेट डॉ प्रमोद कुमार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक, मू0 प्रताप राम राज्य उपाध्यक्ष जिला प्रभारी अल्मोड़ा मूल निवासी संघ उत्तराखंड, मू0 प्यारेलाल प्रदेश महासचिव मूल निवासी संघ उत्तराखंड, मू0 टी आर आर्या बामसेफ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, जिला प्रभारी अल्मोड़ा, मू0 नवीन चंद्र बामसेफ जिलाध्यक्ष अल्मोड़ा, मू0 नंदकिशोर बामसेफ मीडिया प्रभारी अल्मोड़ा, विपिन चंद्र बामसेफ जिला संगठन सचिव, बलराम बामसेफ सदस्य, नवीन चंद्र, गणेश चंद्र, कमला आगरी, चंपा देवी, मुन्नी देवी, काजल, प्रीति सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

