अल्मोड़ा सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, परिसर अल्मोड़ा में छात्रसंघ चुनाव 2026–27 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। परिणाम पत्र के अनुसार अध्यक्ष पद पर रोहित सिंह कुमल्टा ने 1,148 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी अमित बिष्ट को 854 मत मिले। अध्यक्ष पद पर 19 नोटा मत तथा 8 अवैध मत भी दर्ज किए गए हैं।
उपाध्यक्ष पद पर भास्कर जोशी 959 मत प्राप्त कर निर्वाचित हुए। छात्रा उपाध्यक्ष पद पर रश्मि पांडे ने 1,172 मत प्राप्त कर जीत हासिल की।
संयुक्त सचिव पद पर सीता चन्याल 1,054 मत प्राप्त कर निर्वाचित हुईं, जबकि नेहा आर्या को 836 मत मिले। सांस्कृतिक सचिव पद पर हिमाली जोशी 1,034 मत प्राप्त कर निर्वाचित हुईं। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर दर्शन जोशी 1,096 मत प्राप्त कर विजयी रहे।
परिणाम पत्र में भास्कर गिरी गोस्वामी (सचिव), निकिता मेहरा (कोषाध्यक्ष), विशाल चन्याल (कला संकाय प्रतिनिधि), वीरेन्द्र जोशी (दृश्य कला), भारतेंदु भाकुनी (वाणिज्य), हर्षिता बोहरा (विज्ञान) और अंकिता भट्ट (विधि) को निर्विरोध निर्वाचित दर्शाया गया है।
चुनाव परिणाम सामने आने के बाद विजयी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल है। विश्वविद्यालय परिसर में छात्रसंघ की नई कार्यकारिणी को लेकर अब आगामी गतिविधियों पर नजर रहेगी।

