मुंबई मूलनिवासी विद्यार्थी संघ (MVS) द्वारा BS-4 — भारतीय संविधान सम्मान, सुरक्षा, संवर्धन के अंतर्गत “भारत के संविधान को पूरी तरह लागू करने का राष्ट्रीय उलगुलान” अभियान के तहत छात्र-युवा संविधान परिषद् 2026 का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 2 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को मुंबई में आयोजित होने वाला है।
परिषद् का मुख्य विषय “कैसे थमें भारत में शिक्षा का जानलेवा व्यापार?” रखा गया है। कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण तथा उससे जुड़े छात्र-युवा मुद्दों पर चर्चा और विचार-विमर्श किया जाएगा।
कार्यक्रम में मू. संजय क्षीरसागर मार्गदर्शक के रूप में, त्रिशरण गवई प्रशिक्षक के रूप में तथा सुरेश मुंतुल कार्यक्रम के संचालन की जिम्मेदारी संभालेंगे। कार्यक्रम की प्रस्तावना सिमर गायकवाड़, संयोजक, मूलनिवासी विद्यार्थी संघ, मुंबई द्वारा रखी जाएगी, जबकि सलोनी चव्हाण, सदस्य, मूलनिवासी विद्यार्थी संघ द्वारा आभार प्रदर्शन किया जाएगा।
कार्यक्रम का विवरण
कार्यक्रम: छात्र-युवा संविधान परिषद् 2026
दिनांक: 2 अक्टूबर 2026, शुक्रवार
समय: सुबह 11:00 बजे
स्थान: विश्वशांति बुद्ध विहार, कर्मवीर दादासाहेब गायकवाड़ नगर, रावली कैंप, बिल्डिंग नं. ई-7 सभागृह, सायन कोलीवाड़ा, मुंबई-37
मूलनिवासी विद्यार्थी संघ की ओर से छात्र-युवाओं से इस परिषद् में सहभागी होने की अपील की गई है।

