लामाचौड़ (नैनीताल) आज दिनांक 4 अक्टूबर 2026 को कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के लामाचौड़ में पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक, जिला इकाई नैनीताल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन प्रदेश उपाध्यक्ष चंदन मूलनिवासी एवं प्रदेश संगठन सचिव तथा जिला प्रभारी नैनीताल एडवोकेट गंगा प्रसाद के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
बैठक में पार्टी के सदस्यता अभियान को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने, आगामी अक्टूबर माह में रुड़की एवं द्वाराहाट में प्रस्तावित किसान-मजदूर महागर्जना रैली को सफल बनाने तथा स्थानीय जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर चर्चा की गई।
बैठक में विशेष रूप से रिंग रोड की जद में आने से अनुसूचित समाज के करीब 50 निर्धन परिवारों की भूमि प्रभावित होने के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। उपस्थित पदाधिकारियों एवं क्षेत्रवासियों ने प्रभावित परिवारों के हितों को लेकर आवाज उठाने और आवश्यक प्रयास करने पर जोर दिया।
बैठक का संचालन एडवोकेट गंगा प्रसाद ने किया। इस दौरान दीपक चनियाल, किशन चंद्र, आर.पी. गंगोला, चंदन मूलनिवासी, पार्वती देवी, हरीश राम, प्रकाश राम, प्रेम देवी, गोपाल राम, सतीश, सुनील कुमार, गोविंद देवी, मुन्नी देवी, श्यामा आर्य, राजकुमार, अंजली आर्य, हिमानी, गौरव कुमार, अजय, नीमा देवी, गीत देवी, चंपा देवी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
बैठक के दौरान करीब आधा दर्जन लोगों ने पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक की सदस्यता ग्रहण की। पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष करने का संकल्प व्यक्त किया।

