देहरादून दिनांक 13/10/2026 को पीपल्स पार्टी आफ इंडिया डेमोक्रेटिक जिला यूनिट की मीटिंग राज्य अध्यक्ष पी एन बेनीवाल के आवास पर आयोजित की गयी जिसमें डोईवाला विधानसभा के प्रस्तावित उम्मीदवार दिगम्बर सिंह, धर्मपुर विधानसभा के प्रस्तावित उम्मीदवार दीपक नौटियाल, पूर्व जिला अध्यक्ष नरेश कुमार, उपस्थित रहे तथा राज्य प्रवक्ता राम पाल सिंह, जिला प्रभारी नरेंद्र गौतम व राज्य अध्यक्ष की गरिमामय उपस्थिति रही। मीटिंग में 18 /10/2026 को रुड़की में तथा 20/10/2026 को द्वारहाट अल्मोड़ा में होने वाली मजदूर किसान और नौजवान रैली को सफल बनाने हेतु और रैली में जिला देहरादून से ज्यादा से ज्यादा संख्या में प्रतिभाग करने की सहमति बनी।
डोईवाला विधानसभा का प्रभारी सर्व सम्मति से मूल निवासी दिगम्बर सिंह व धर्म पुर विधानसभा का प्रभारी मूल निवासी दीपक नौटियाल को नियुक्त किया गया तथा दोनों प्रस्तावित उम्मीदवारों से रैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में प्रतिभाग करने का आहवान किया गया तथा अपने अपने विधानसभा से पचास पचास हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया।
पूर्व में मनोनित जिला महासचिव की संगठन के प्रति निष्क्रियता को देखते हुए मूलनिवासी नरेश कुमार को सर्व सम्मति से जिला महासचिव मनोनित किया गया।
यदि राष्ट्रीय महासचिव का देहरादून में आगमन होता है तो सम्मान जनक मिटिग कराने का आहवान किया गया।
दोनों विधानसभा में बूथ लेवल पर कार्यकर्ता व पन्ना प्रमुख नियुक्त करने पर भी सहमति बनी।
जिला महासचिव के पद पर नवनियुक्त मूल निवासी नरेश कुमार को मिठाई खिलाकर कार्यकर्ता व पदाधिकारीगण द्वारा बधाई दी गयी व खुशी का इजहार किया गया।
अंत में सभी का धन्यवाद करते हुए नवनियुक्त महासचिव द्वारा मिटिग की समापन की घोषणा की गयी।

