
दिल्ली। सपा संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का आज 82 वर्ष की उम्र में इलाज के दौरान मेदांता अस्पताल में निधन हो गया वह यूरिन संक्रमण ब्लड प्रेशर की समस्या से और सांस लेने में तकलीफ के चलते 2अक्टूबर 2022 को मेदांता अस्पताल में भर्ती हुई थे इस दौरान उनकी हालत को देखते हुए देश के सभी राजनीतिक दलों के नेता और सामाजिक कार्यकर्ताओं का लगातार अस्पताल में उनका हालचाल जानने का दौर चलता रहा। बता दें मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवंबर 1939 को इटावा जिले के सैफई गांव के एक किसान परिवार में हुआ था उनके पिता सुधर सिंह यादव एक किसान थे वर्तमान में मुलायम सिंह यादव मैनपुरी सीट से लोकसभा सांसद हैं मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश की राजनीति के साथ-साथ देश के प्रमुख नेताओं में गिने जाते हैं वे उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य के तीन बार मुख्यमंत्री रहे और वह केंद्र सरकार में रक्षा मंत्री भी रह चुके हैं इसके अलावा मुलायम सिंह यादव 8 बार विधायक और 7 बार लोकसभा सांसद चुने जा चुके हैं मुलायम सिंह यादव के निधन पर देश के प्रधानमंत्री सहित विपक्षी नेताओं और देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।