
अल्मोड़ा/चमोली।आज दिनाँक 16 अक्टूबर 2022 को पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक जनपद अल्मोड़ा शाखा का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षक के रूप में पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक के राज्य अध्यक्ष एडवोकेट डाॅ प्रमोद कुमार रहे अपनी बात रखते हुए उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं को संगठन के निर्माण और संगठन में अनुशासन को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं को बताया और भारतीय संविधान सुरक्षा संवर्धन के विषय में अपने विचार रखें और वर्तमान राजनीति को देखते हुए संगठन की गतिविधियों को कैसे कैसे चलाना है और कैसे लोगों को पार्टी से जोड़ना है इस विषय में विस्तार से उन्होंने कार्यकर्ताओं को बताया और प्रशिक्षण शिविर में हरीश लाल, प्रकाश चंद्र, रोहित कुमार,मंदीप टम्टा सुधीर कुमार, मनोज कुमार,विनोद कुमार, प्रकाश चंद्र आर्या, राजेन्द्र प्रसाद,सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
!
चमोली।पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया महिला विंग की राष्ट्रीय उपाध्यक्षा सुरेशी कोहली व पार्टी के राज्य महामंत्री पुष्करबैछवाल द्वारा पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को विस्तार से पार्टी के संगठन निर्माण और पार्टी से लोगों को कैसे जोड़ना है इस विषय में जानकारी दी पार्टी के जिलाध्यक्ष मू0 गिरीश आर्य द्वारा सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का स्वागत किया गया पार्टी को जनपद चमोली में गति देने हेतु अपने सुझाव रखे साथ ही साथ पार्टी का जिला स्तर पर विस्तार भी किया गया अध्यक्ष मू0 गिरीश आर्य 2 उपाध्यक्ष मू0 मनीष कपरवाल उपाध्यक्ष, राधा राज महामंत्री, पार्टी प्रवक्ता देवेंद्र कुमार , संगठन मंत्री शुक्र लाल , संगठन सचिव सुदामा लाल ,कोषाध्यक्ष माखन paletha को जिम्मेदारी दी गई पार्टी सदस्यों ने संकल्प लिया है कि घर घर जाकर लोगों को पार्टी, संविधान ,सामाजिक आर्थिक नीतियों के बारे में जानकारी दी जाएगी बैठक में दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहें।