
अल्मोड़ा। 19 अक्टूबर, 2022 को जिला सहायक, निबन्धक सहकारी समिति दलीप सिंह बिष्ट ने बताया कि स्टेट मिलेट मिशन योजना 2022 के अन्तर्गत सीधे किसानों से मंडुवा, झंगोरा, सोयाबीन एवं चौलाई की खरीद गत वर्ष की भॉति वर्ष 2022-23 में भी सहकारी संस्थाओं के माध्यम से दिनॉंक 15 अक्टूबर, 2022 से प्रारम्भ हो चुका है। उन्होंने बताया कि जनपद अल्मोड़ा में मंडुवा, झंगोरा, सोयाबीन एवं चौलाई खरीद हेतु 20 क्रय केन्द्र स्थापित किये गये है जिनमें प्रारम्भिक कृषि सहकारी समिति कुंवाली, रियूनी, धामस, देवलीखान, पनुवानौला, कौलदोड़म, भैसड़गॉव, चायखान, नौला चचरोटी, गुदलेख, देघाट, कमान, जालीखान, चिलियानौला, उपराड़ी, पातली, देवलीखेत, ताड़ीखेत एवं जागनाथ स्वायत्त सहकारिता धौलादेवी में क्रय केन्द्र बनाये गये है।
उन्होंने बताया कि उत्तराखण्ड राज्य सहकारी संघ लि0 देहरादून द्वारा मंडुवा, झंगोरा, सोयाबीन एवं चौलाई की क्रय दरें निर्धारित की गयी है। उन्होंने बताया कि उपरोक्त क्रय केन्द्रों पर सहकारी समितियॉ किसानों से दो हजार सात सौ रूप प्रति कुन्तल की दर से मंडुवा, दो हजार पॉच सौ रू0 प्रति कुन्तल की दर से झंगोरा, चार हजार रू0 प्रति कुन्तल की दर से सोयाबीन तथा पॉच हजार रू0 प्रति कुन्तल की दर से चौलाई क्रय करेगी। उन्होंने बताया कि सहकारी समितियों के इन क्रय केन्द्रों पर 15 अक्टूबर, 2022 से 15 दिसम्बर, 2022 तक खरीद कार्य किया जायेगा।
जिला सूचना अधिकारी, अल्मोड़ा