
देवाला/(चमोली)।भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मण कुमार ने पिंकी हत्या प्रकरण में आरोपी आरएसएस के गुलाब सिंह का नाम शामिल होने पर भाजपा से अपना त्यागपत्र दिया है। भाजपा के मंडल अध्यक्ष को भेजे अपने त्यागपत्र में मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मण कुमार ने बताया कि खिलाप राम की पुत्री पिंकी के हत्या में मानमती गांव के ही गुलाब सिंह का नाम शामिल है। गुलाब सिंह आरएसएस व अखिल भारती विद्यार्थी परिषद का कार्यकर्ता है और उसक पर हत्या का मुकदमा दर्ज है। वह एक साल से घर से फरार है। उसका नाम हत्या में शामिल होने पर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।