मंदिर में जाने पर दलित युवक को जिंदा जलाने की कोशिश
उत्तरकाशी/ उत्तरकाशी जनपद में जहां एक दलित दलित युवक स्थानीय मंदिर में जाता है फिर उसके बाद उसके साथ क्या सलूक सवर्ण लोगों द्वारा किया जाता है इसकी पूरी पड़ताल और जानकारी दी है एससीएसटी फेडरेशन उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष सीएल भारती ने ।आपको अवगत कराना है कि जनपद उत्तरकाशी के विकास खंड मोरी के ग्राम मैनौल (सालरा) में आयुष पुत्र अत्तर लाल ने दिनाँक 9-1-2023 को स्थानीय मंदिर सालरा में देव दर्शन करने जैसे ही मंदिर प्रवेश किया वहाँ पर 5 सामान्य वर्ग के लोगों ने आयुष को मंदिर में बंद कर दिया और रात भर जलती लकड़ी से उसे जलाते रहे।पीड़ित के कपड़े फाड़े और पूरा शरीर आग से जला दिया। पीड़ित तड़फता रहा और बेहोश हो गया। सुबह होने पर आयुष को मंदिर प्रांगण में ला कर जलाना चाहते थे लेकिन पीड़ित घटना स्थल से भागने में सफल रहा। पीड़ित की ओर से मुझे संपर्क किया गया।
पीड़ित ने थाना मोरी में FIR दी किन्तु FIR दर्ज ना होने पर पीड़ित परिवार की ओर से मुझ से संपर्क किया गया। आज दिनाँक 1:30बजे दिन मैंने SP साहब से संपर्क कर FIR SP साहब को दी गई। SP साहब ने तत्काल संज्ञान लेते हुए FIR के आदेश SO मोरी को दिये गये उक्त मामले में आज FIR दर्ज करवा दी गई है। धाराएं निम्नानुसार लगाई गई हैं147,323,504,506 ga SC ST Act 3(1)(x)
Er.C.L.Bharti
मंडलीय अध्यक्ष
उत्तराखण्ड SC ST इम्पलाई फेडरेशन गढ़वाल मण्डल