
हरियाणा। पीपल्स पार्टी आफ इंडिया डेमोक्रेटिक हरियाणा राज्य कार्यकारणी की एक कैडर कैम्प कबीर धर्मशाला सोनीपत में हुआ। कैडर कैम्प के प्रशिक्षक पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मूलनिवासी दया राम ने शिरकत की। मूलनिवासी दयाराम ने वर्तमान गैर बराबरी के ऊपर कटाक्ष करते हुए कैडर के साथियों को जानकारी दी और बीजेपी सरकार क्यों निजीकरण कर रही है, स्वास्थ्य शिक्षा व रोजगार में सरकार नाकाम क्यों है, क्यों सरकार अग्नि वीरों की भर्ती कर रही है। एक स्थाई देश के लिए अस्थाई सेना कहां तक उचित है। अभिव्यक्ति की आजादी पर क्यों हमला हो रहा है, व जातीय जनगणना सरकार क्यो नही करवानी चाहती है और सरकार क्यो गैर संवैधानिक काम करने पर तुली हुई है। सभी विषयों पर विस्तार से चर्चा की। मूलनिवासी पहचान ही एकमात्र तरीका है जिसे हम संविधान में दिए गए अधिकारों को प्राप्त कर सकते हैं। NCCMBO के तहत सभी मूलनिवासी बहुजन के संगठनों को एक बैनर के नीचे आकर के काम करना चाहिए ताकि जनता के संविधानिक अधिकारों को बचाया जा सके
पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष जांगड़ा ने BS4 महाजन जागरण अभियान के बारे में विस्तार से अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान सम्मान सुरक्षा और संवर्धन के बारे में जनता को बताएंगे। इस महा जन जागरण अभियान के तहत हम 50,000 पूरे देश में सविधान प्रबोधक पहले चरण में बनाएंगे। सविधान प्रबोधक जनता के मित्र और जनता के मार्गदर्शक साबित होंगे । अभी हम पूरे देश में पहले चरण में 250 जिलों मे BS4 महाजन जागरण अभियान चलाएंगे। 250 जिलों के सभी गांवों में सामाजिक लोक कार्रवाई कमेटी बनाई जाएगी जिसमें सविधान प्रबोधक जनता को संविधान में दिए गए अधिकारों के बारे में बताएंगे। दूसरे चरण में हम फिर 250 जिलों में BS4 महाजन जागरण अभियान चलाएंगे। तीसरे चरण में हम पूरे देश की जनता को bs4 महा जन जागरण अभियान के तहत संविधान में दिए गए हक और अधिकारों के बारे में बताएंगे । हमने एक टैगलाइन बनाई है BS-4 लोकतंत्र की ओर।
पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक की महिला विंग की राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट पूनम बेदी ने कहा की है संविधान लागू होने से सभी नागरिकों को उनके हक और अधिकार मिल जाएंगे और हमारा देश विकसित राष्ट्र बनेगा।
PPID के राज्य फाइनेंस सेक्रेटरी डॉक्टर ओम सिंह व जिला अध्यक्ष सोनीपत रोहतास जी ने कहा कि हम पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। इस मौके पर पूरे हरियाणा से पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक के साथियों ने कैडर कैंप लिया।