
फतेहपुर फतेहपुर उत्तर प्रदेश बी एस-4 भारतीय संविधान सम्मान सुरक्षा एवं संवर्धन राष्ट्रव्यापी महाजन जागरण अभियान के तहत क्लस्टर अधिवेशन दिनांक 27-08-2023 को स्थान- पटेल सेवा संस्थान फतेहपुर में मू.लाल देवेन्द्र प्रताप सिह के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन मू.आर.पी.मौर्य सेवा निवृत्त प्रधानाचार्य ए एस इण्टर कालेज फतेहपुर, मुख्य अतिथि के रूप इंजीनियर एस.आर.मौर्य पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बामसेफ उपस्थिति रहे। कार्यक्रम का संचालन मू.अखिलेश चन्द्र प्रान्तीय संगठन सचिव बामसेफ ने किया। मूल निवासी बहुजन के महानायकों के संघर्ष, बामसेफ एवं मूल निवासी संघ, मूल निवासी विद्यार्थी संघ, मूल निवासी कर्मचारी कल्याण महासंघ, मूल निवासी सभ्यता संघ, भारतीय संविधान के मूलनिवासी बहुजन समाज के जीवन में महत्व तथा राष्ट्र व्यापी महाजन जागरण अभियान के विषय के साथ शत्रुघन लाल अध्यक्ष बामसेफ उत्तर प्रदेश साउथ द्वारा प्रस्तावना रखी गई कि आज देश के 215 जिलों में भारतीय संविधान सम्मान सुरक्षा एवं संवर्धन के तहत क्लस्टर अधिवेशन हो रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान मनोज प्रकाश,अर्जुन लाल,अरूण कुमार, रजनीश उत्तम, बृजेन्द्र गौतम, संदीप यादव, राजाराम सोनकर, राजबहादुर गौतम, रामकुमार,
सियाराम मौर्य, कृष्ण वीर सिंह यादव, उदयभान,अमन सिंह यादव, उपेन्द्र गौतम,सुरेश सिंह यादव,मनसाद अहमद, आशीष कुमार,लल्लन बाबू मौर्य, रामनरेश, बौद्धाचार्य राजकुमार तिलक बृजकिशोर आदि भारतीय संविधान एवं लोकतंत्र, मूल निवासी बहुजन के महानायकों के आन्दोलन एवं सामाजिक स्थितियों पर अपनी बाते रखी। कार्यक्रम विचार गोष्ठी में सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।