अल्मोड़ा अल्मोड़ा जिला बार एशोसिएशन का मतदान समपन्न हुआ। जिसमें महेश चंद्र सिंह परिहार को अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में 93% अधिवक्ताओं ने मतदान किया। सोमवार को जिला बार एसोसिएशन अल्मोड़ा की कार्यकारिणी हेतु चुनाव मतदान का मतदान हुआ जिसमें अध्यक्ष पद पर तीन प्रत्याशियों ने नामांकन दर्ज किया था जिसमें महेश चंद्र सिंह परिहार ने 150 वोटों के साथ जीत दर्ज की वही जमन सिंह बिष्ट को 86 और केवल सती को 21 वोट प्राप्त हुए। महिला उपाध्यक्ष पद पर भावना जोशी ने 157 मतों के साथ विजय प्राप्त की वही अमित चौधरी को 96 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद पर कविंद्र पंत को 130 मत प्राप्त हुए उन्होंने जीत दर्ज की, वहीं कुंदन सिंह लटवाल ने 96 वोट और दीवान सिंह लटवाल ने 24 वोट प्राप्त किया। वही जिला बार एसोसिएशन अल्मोड़ा के कार्यकारिणी सदस्यों में सुनील कुमार को 179 पल्लव को 176 रमाशंकर को 146 विवेक तिवारी को 138 सुनील तिवारी को 136 नारायण सिंह जिन को 122 विक्रांत को 121 मत प्राप्त हुए। वही बार एसोसिएशन में कुल मतदाता 276 है उनमें से 259 अधिवक्ताओं ने मतदान किया।

