कैथल (हरियाणा) बामसेफ जिला इकाई कैथल की एक अति आवश्यक बैठक डॉ अम्बेडकर भवन खुराना रोड़ कैथल में हुई। बैठक की अध्यक्षता बामसेफ के राज्य कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व जिला प्रधान रामनिवास मुवाल ने की। बैठक में ओबीसी की भागेदारी और क्रीमीलेयर पर चर्चा की गई। इस चर्चा में बामसेफ के राज्य उपाध्यक्ष गुरदेव जांगड़ा,लाल सिंह धानिया, संजीव कुमार,नरेश सजूमा, सुरेश द्रविड़ ने भाग लिया और प्रस्ताव पास किया कि असंवैधानिक क्रीमीलेयर को तुरंत हटाया जाए, हरियाणा सरकार को इसे हटाने की पहल करनी चाहिए, केंद्र सरकार को भी क्रीमीलेयर को पूर्णतः हटा देना चाहिए, यह ओबीसी वर्ग के विकास के रास्ते में बहुत बड़ा रोड़ा है और भारत के संविधान में कहीं भी क्रीमीलेयर के बारे में कोई उल्लेख नहीं है, इसलिए इसको जल्द से जल्द समाप्त करना चाहिए,जिला महासचिव कर्मबीर पठानिया ने जिले की संगठन की रिपोर्ट को प्रस्तुत किया तथा पूर्व कोषाध्यक्ष बिजेंद्र राठी ने आय व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। इसके पश्चात राज्य कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व जिला प्रधान रामनिवास मुवाल ने कार्यकारिणी को भंग किया और नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में बिजेंद्र राठी को जिला प्रधान, राजेश प्रजापति व ओमप्रकाश सोलरा को उप प्रधान, कर्मबीर पठानिया को महासचिव,लाल सिंह धानिया को प्रशिक्षण सचिव,सुबे सिंह, रामफल , अनिल पन्ना को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।
बैठक में गुरु रविदास सभा के प्रधान वेदप्रकाश रंगा, इंद्र सिंह धानिया, राजपाल, सुनील कुमार, जगबीर सिंह आदि भी उपस्थित थे।