अल्मोड़ा आज दिनांक 26 नवंबर 2024 को प्रतिवर्ष 26 नवंबर को भारतीय संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर आज अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट में समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा भारत के संविधान की उद्देशिका को सामूहिक रूप से पढ़ा गया। इस दौरान अपरजिलाधिकारी सीएस मर्तोलिया ने समस्त स्टाफ को संविधान के मूल्यों का पालन करते हुए संविधान का सम्मान करने एवं संविधान के अनुरूप नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। इसके अतिरिक्त विकास भवन तथा अन्य राजकीय कार्यालयों में भी संविधान शपथ के आयोजन हुए।


