जौनपुर जिला जौनपुर उत्तर प्रदेश में आज दिनांक 05/05/2025 को समय 2:00 बजे से बामसेफ व मूलनिवासी संघ के तहत ग्राम सभा. बहाउदीनपुर ब्लॉक करंजाकला में सतत् प्रक्रिया के तहत मीटिंग बैठक किया गया। जिसकी अध्यक्षता मूलनिवासी अजय कुमार सदस्य मूलनिवासी संघ के द्वारा किया गया। बैठक में मूलनिवासी रवि कुमार सदस्य मूलनिवासी संघ यूनिट जौनपुर, मूलनिवासी उमेश चन्द गौतम पूर्व प्रदेश महासचिव मूलनिवासी संघ पूर्वी उत्तर प्रदेश, मूलनिवासी मुस्कान सदस्य मूलनिवासी विद्यार्थी संघ ने संगठनात्मक विचार रखें। तथा संचालन का कार्य मूल निवासी सगुन सदस्य मूलनिवासी विद्यार्थी संघ के द्वारा किया गया। ग्रामीण अंचलों में आज ग्राम सभा बहाउदीनपुर ब्लॉक करंजाकला में संगठन मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। और संवैधानिक हक अधिकार कैसे मिलेगा इस पर विचार दिया गया।

