अल्मोड़ा आज दिनांक 06 मई, 2025 को जिलाधिकारी आलोक कुमार पाण्डेय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में आगामी मानसून अवधि में प्राकृतिक आपदा से निपटने, ससमय राहत बचाव कार्य प्रारम्भ करने एवं सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान हेतु प्रत्येक वर्ष की भॉति जनपद स्तर पर एवं तहसील स्तर पर आपदा नियंत्रण कक्षों की स्थापना की गयी है। जिन नियत्रण कक्षों की स्थापना की गयी है उनमें आपदा नियन्त्रण कक्ष, अल्मोड़ा, दूरभाष न0 05962-237874, 237875, टोल फ्री न0-1077, आपदा नियंत्रण कक्ष तहसील मुख्यालय, अल्मोड़ा, दूरभाष न0 05962-231951, आपदा नियंत्रण कक्ष तहसील मुख्यालय, भनोली, दूरभाष न0 9410333925, आपदा नियंत्रण कक्ष तहसील मुख्यालय, द्वाराहाट, दूरभाष न0 05966-244860, 7060122034, आपदा नियंत्रण कक्ष तहसील मुख्यालय, सोमेश्वर, दूरभाष न0 6399693155, आपदा नियंत्रण कक्ष तहसील मुख्यालय, सल्ट दूरभाष न0 9897040669, आपदा नियंत्रण कक्ष तहसील मुख्यालय, भिकियासैंण दूरभाष न0 05966-242025, आपदा नियंत्रण कक्ष तहसील मुख्यालय, जैंती, दूरभाष न0 9675463770, आपदा नियंत्रण कक्ष तहसील मुख्यालय, चौखुटिया, दूरभाष न0 7060158596, आपदा नियंत्रण कक्ष तहसील मुख्यालय, रानीखेत, दूरभाष न0 05966-221376, 9897040649, आपदा नियंत्रण कक्ष, तहसील मुख्यालय स्याल्दे, दूरभाष न0 8218454658, आपदा नियंत्रण कक्ष उप तहसील मुख्यालय मछोड़, दूरभाष न0 8194032518 एवं आपदा नियंत्रण कक्ष उप तहसील मुख्यालय, लमगड़ा दूरभाष न0 7535038773 है। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में क्षतिग्रस्त विभागीय एवं सार्वजनिक परिसम्पत्तियो की तात्कालिक मरम्मत एवं पुननिर्माण कार्यों हेतु क्षतिग्रस्त परिसम्पत्तियों के राज्य आपदा मोचक निधि के मानकों के अधीन आच्छादित होने तथा इसके अनुरूप योजनाओं की स्वीकृति हेतु तात्कालिक प्रभाव से मूल्याकंन समिति का गठन किया गया हैं जिसमंे अपर जिलाधिकारी, अध्यक्ष, अधीक्षण अभियन्ता, लोनिवि अल्मोड़ा, सदस्य, अधीक्षण अभियन्ता, सिंचाई, सदस्य, मुख्य कोषाधिकारी, सदस्य, प्रस्तावक विभाग के जनपद स्तरीय वरिष्ठतम अधिकारी, सदस्य भू-वैज्ञानिक, भूतत्व एवं खनिकर्म इकाई, सदस्य, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी, अल्मोड़ा सदस्य, सचिव नामित किये गये है। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में किसी भी विभाग की परिसम्पत्ति क्षतिग्रस्त होने की सूचना सर्वप्रथम सम्बन्धित विभाग द्वारा सम्बन्धित तहसील के आपदा नियन्त्रण कक्ष तथा साथ ही जिला आपदा नियन्त्रण कक्ष के दूरभाष/फैक्स सं0 237874, 237875, टोल फ्री न0 1077 अथवा ई-मेल ddmo.alm@gmail.com एवं रेडियोग्राम के माध्यम से दी जायेगी तदुपरान्त लिखित सूचना जनपद आपदा नियन्त्रण कक्ष, अल्मोड़ा में उपलब्ध करायी जायेगी।

