द्वाराहाट (अल्मोड़ा) आज दिनांक 12 अप्रैल 2026 को मूलनिवासी संघ जिला इकाई अल्मोड़ा द्वारा संविधान सम्मान जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली चौखुटिया रोड स्थित डॉ० अंबेडकर पार्क से प्रारंभ होकर घटगाड़ रोड होते हुए सामुदायिक भवन कनार पहुंची। इस दौरान बाबा साहब पर आधारित नारे लगाए गये और संविधान के सम्मान के लिए अपनी वचनबद्धता प्रदर्शित की गयी। रैली के कनार पहुंचने के बाद रैली को पदाधिकारियों द्वारा संबोधित किया गया। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मूल निवासी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्यारेलाल, जिला अध्यक्ष राजेंद्र कुमार, जिला सहप्रभारी प्रताप राम, ब्लॉक अध्यक्ष रमेश चंद्र, दिनेश टम्टा, टी आर आर्या, नवीन चंद्र, नंदकिशोर, बिपिन चंद्र, कृष्ण कुमार, प्रकाश चंद्र बौद्ध, राजेंद्र कुमार, प्रकाश आगरी, प्रदीप कुमार, अनिल टम्टा, मंजू देवी, रीता, भुवन लहरी, गिरीश आगरी सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।








