हल्द्वानी दिनांक 11 अप्रैल 2026 को मूलनिवासी संघ जिला इकाई नैनीताल द्वारा डॉ० बी. आर. अंबेडकर आदर्श विद्यालय दमुवाढूंगा हल्द्वानी में राष्ट्रपिता ज्योतिबा फुले की 199वें एवं राष्ट्रनिर्माता बाबा साहब डॉ० भीमराव अंबेडकर के 135वें जन्मदिन को संयुक्त जयंती समारोह के रूप में 11 अप्रैल से 14 अप्रैल तक मनाया जा रहा है। आज कार्यक्रम की शुरुआत में सर्वप्रथम सभी ने राष्ट्रपिता ज्योतिबा फुले और राष्ट्रनिर्माता बाबा साहब डॉ० भीमराव अंबेडकर को आदरांजली अर्पित की, उसके बाद विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमें सभी वक्ताओं ने बारी-बारी से अपने-अपने विचार रखें। कार्यक्रम के समापन से पहले मूलनिवासी शब्दावली पुस्तक का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में दर्जनों लोग मौजूद रहे।









