देहरादून उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में 4 अप्रैल से 12 अप्रैल 2026 तक चले राष्ट्रीय पुस्तक मेले में अल्मोड़ा की युवा एवं जागरूक साहित्यकार डॉ. माया गोला के पांचवें कविता संग्रह का भव्य लोकार्पण हुआ। इस खास मौके पर राजधानी देहरादून के लब्ध प्रतिष्ठित साहित्यकार जितेन ठाकुर, गंभीर सिंह पालनी, धनेश दत्त पांडे, मुकेश नौटियाल, शशि भूषण बडोनी, रजनीश त्रिवेदी, राजेश पाल, प्रतिभा कटिहार, नवीन उपाध्याय, विजय मधुर, चंद्रकला पालनी, प्रकाशक एम. एम. चंद्रा, आरिफा ऐविस सहित भारती मिश्रा, सारांश पालनी एवं धर्म सिंह फरस्वाण इत्यादि लोग मौजूद रहे। लोकार्पण के अवसर पर डॉ. माया गोला ने अपनी कविताओं का प्रभावी पाठ भी किया। उनके इस कविता संग्रह में जीवन, प्रेम प्रकृति, ब्रह्मांड, धरती, भारत, आदमी, ईश्वर, जाति, धर्म, पूंजी और राष्ट्र जैसे विविध विषय शामिल हैं। गौरतलब है कि यह कविता संग्रह देश के प्रतिष्ठित न्यू वर्ल्ड पब्लिकेशन नई दिल्ली से प्रकाशित हुआ है एवं अपनी लंबी भूमिका और कविता के नए शिल्प के लिए चर्चित हो रहा है।







