
चमोली। भारतीय दलित साहित्य अकादमी ने वर्ष 2022 के लिये जिला चमोली से सेवा निवृत्त प्रधानाचार्य गिरीश आर्य व पुष्कर बैछवाल सेवा निवृत्त प्रवक्ता राजनीति विज्ञान को को” बाबा साहब डॉ अम्बेडकर राष्ट्रीय फेलोशिप सम्मान 2022 के लिये चयनित किया गया है यह सम्मान 11दिसम्बर को नई दिल्ली में प्रदान किया जायेगा गिरीश आर्य ने 35 वर्षो के सेवा काल मे रहते हुये जनपद अध्यक्ष सेवास्तम्भ चमोली बामसेफ जिलाध्यक्ष चमोली शिल्पकार जिलाध्यक्ष चमोली रहते हुये दलितोद्धार के लिये कार्य किया इनकी कविता जाग्रति व उत्तराखंड में शिल्पकारों का इतिहास संघर्ष पुष्कर बैछवाल ने अपने 32 वर्षों के सेवाकाल राजकीय शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति जान जाति अधिकारी कर्मचारी एसोशिएशन के जिलाध्यक्ष बामसेफ जिलाध्यक्ष मूलनिवासी संघ जिलाध्यक्ष मूलनिवासी संघ उत्तराखंड प्रशिक्षण सचिव पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक के जिलाध्यक्ष रहते हुये लगातार समाज में वंचित शोषित पीड़ित दमितों के लिये कार्य को देखते हुये गिरीश आर्य व पुष्करबैछवाल को भारतीय दलित साहित्य राष्ट्रीय अकादमी ने बाबा साहब डॉ अम्बेडकर राष्ट्रीय फेलोशिप सम्मान 2022 के लिये चयनिय होने पर भारतीय दलित साहित्य अकादमी का आभार भी व्यक्त किया है।