अल्मोड़ा उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशन एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,अल्मोड़ा शचि शर्मा निर्देशन में दिनांक 23/12/2023 को ग्राम-ध्यूली रोतेला लमगडा़ में पैरा लीगल वालियंटर एडवीन व्हीलर व किरन आर्या द्वारा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसके तहत वहां उपस्थित ग्रामीणों को कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, नालसा(असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को कानूनी सेवाएं) योजना 2015, लैंगिक न्याय, ट्रांसजेंडर लोगों के अधिकार, लैंगिक समानता, सभी स्तरों पर पूर्ण और समान प्रतिनिधित्व और भागीदारी और सभी महिलाओं और लड़कियों के सशक्तिकरण, जरूरतमंद व्यक्तियों/वादियों/आम लोगों को ऑनलाइन कानूनी सेवाएं हेल्पलाइन नंबर-15100, नालसा, सालसा व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा के वेब पोर्टल एवं वेब साइट आदि की जानकारी दी गई।

