रुद्रपुर मूलनिवासी संघ द्वारा जिला उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में नव प्रभात जूनियर विद्या मंदिर में आज दिनांक 3 जनवरी 2024 को शिक्षा की ज्योति जलाने वाली क्रांति ज्योति राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई गई। संचालन अमर सिंह सैनी द्वारा किया गया अमर सिंह सैनी ने सावित्रीबाई फुले के जीवन संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सावित्रीबाई फुले ने शोषितों और वंचितों और महिलाओं के लिए शिक्षा के दरवाजे खोलें आज सावित्रीबाई फुले की देन है की महिलाएं आईएएस, पीसीएस, डॉक्टर, इंजीनियर, बन गई है मूलनिवासी संघ के जिला अध्यक्ष संजय पाल के द्वारा बताया गया कि राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले की जयंती हम पिछले कई वर्षों से मना रहे हैं। और आगे हर साल उल्लास के साथ सावित्रीबाई फुले की जयंती को मनाएंगे। मजदूर सहयोग केंद्र के संयोजक मुकुल ने बताया कि सावित्रीबाई फुले ने शिक्षा के साथ-साथ सती प्रथा, बाल विवाह और बहुत सारी ऐसी सामाजिक कृतियों की खिलाफ आवाज उठाई और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर शिक्षा देने का काम किया। हरीश मौर्य ने बताया कि राष्ट्रमाता ने कहा शिक्षा सभी दुखों का निवारण है इसीलिए सभी को सावित्रीबाई फुले से शिक्षा लेनी चाहिए तथा उनके संघर्षों को याद करना चाहिए और और शिक्षा को बढ़ावा दिए जाना चाहिए। सभा में विजय सैनी, मुकुल, कांता प्रसाद मौर्य, दयाशंकर सैनी, सुधीर कुमार, आशु, ब्रह्मदेव कोहली, राम कोली, राजकुमारी मौर्य, फूलवती , रचना पाल, तारा देवी, डॉक्टर रिंकी आदि उपस्थित रहे।

