भिकियासैण (अल्मोड़ा) उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशन एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा के निर्देशन में अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति भिकियासैण आर्दश त्रिपाठी द्वारा दिनांक- 20.01.2024 को बार संघ भिकियासैण में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया व वहां उपस्थित अधिवक्ताओं को नालसा (नशीली दवाओं के दुरुपयोग से पीड़ितों के लिए कानूनी सेवाएं और नशीली दवाओं के खतरे का उन्मूलन) योजना, 2015 व सामाजिक, मानसिक और शारीरिक संकट पैदा करने वाली नशीली दवाओं के दुष्प्रभाव ,साइबर अपराध, इंटरनेट और सोशल मीडिया धोखाधड़ी/घोटालों, कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, 2013, ई-ट्रू कॉपी मॉड्यूल, ई-सेवा केंद्र, मामलों की ई-फाइलिंग के बारे में जागरूक किया गया व सभी स्तरों पर पूर्ण और समान प्रतिनिधित्व और भागीदारी और सभी महिलाओं और लड़कियों के सशक्तिकरण, जरूरतमंद व्यक्तियों/वादियों/आम लोगों को ऑनलाइन कानूनी सेवाएं हेल्पलाइन नंबर-15100, नालसा के वेब पोर्टल एवं वेब साइट आदि की जानकारी दी गई तथा 09.03.2024 को आगामी लोक अदालत व 29.01.2024 को सोमेश्वर में आयोजित वृहद बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर के विषय में जानकारी दी गई। शिविर में पैरा लीगल वालियंटर हेमा पाण्डे उपस्थित रही।