
द्वाराहाट आज दिनांक 26 जनवरी 2024 को गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर डॉ बी आर अंबेडकर समिति द्वाराहाट द्वारा विश्व रतन, सिंबल ऑफ नॉलेज बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया गया। साथ ही अम्बेडकर पार्क की भी स्थापना की गई। सर्वप्रथम समिति के संरक्षण गणेश बौद्ध द्वारा प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया उसके बाद एक सभा का आयोजन भी किया गया। जिसमें विभिन्न सामाजिक संगठन और राजनीतिक पार्टीयों एवं क्षेत्रीय जनता ने प्रतिभाग किया। बैठक का संचालन समिति के कोषाध्यक्ष मू.प्यारे लाल और अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष मू.भुवन लहरी द्वारा किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए समिति के विशेष सलाहकार एडवोकेट डाॅ प्रमोद कुमार ने कहा कि आज के दिन भारत का संविधान लागू हुआ था और प्रत्येक व्यक्ति को समानता का अधिकार मिला। और कहां की बाबा साहब ने अपने खराब स्वास्थ्य के चलते हुए भी भारत को विश्व का सर्वश्रेष्ठ संविधान दिया। बैठक में प्रकाश चंद्र बौद्ध, गणेश चंद बौद्ध, प्रताप राम, भुवन चंद्र लहरी, चंदन प्रकाश, कृष्ण प्रसाद आगरी, महेश चंद्र आगरी, ताराचंद्र, प्रमोद कुमार, युगल किशोर आर्या, हरिश्चंद्र आगरी, उमेश चंद्र, प्रकाश आगरी, बसंत लाल, दीपांशु लोहानी, भास्कर चंद्र आर्य, जगदीश चंद्र जॉन भाई, सुशील कुमार, दीपक कुमार, आनंद राम, भुवन, नंदी देवी, बी आर आगरी, तनुजा आगरी, मानसी आगरी, मिताली, प्रेमा, दीपा, अनिल आगरी, बिमला आर्या, मोहन राम, प्रेम प्रकाश, नरेंद्र कुमार, कुंदन, लक्ष्मण कुमार, चंद्रशेखर, नंदराम, कविता, मीनू, गोविंदराम, प्रेम प्रकाश आर्य, सीमा, पंकज कुमार, गोपाल कृष्ण, कृष्णा प्रसाद, नंदकिशोर, भोला मोहन आर्य आदि लोग मौजूद थे।