
कर्णप्रयाग (चमोली) पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक की आवश्यक बैठक अंबेडकर भवन कर्णप्रयाग जनपद चमोली में पीपीआई डी के राज्य अध्यक्ष एडवोकेट डॉ प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई! जनपद चमोली के जिला अध्यक्ष गिरीश आर्य द्वारा राज्याध्यक्ष एडवोकेट डाॅ प्रमोद कुमार और पीपीआई डी के सभी सदस्यों का स्वागत किया गया! बैठक में आगामी लोकसभा चुनावों को मध्यनजर रखते हुए वक्ताओं द्वारा ठोस रणनीति पर विचार विमर्श किया गया! बैठक को संबोधित करते हुए राज्याध्यक्ष एडवोकेट डाॅ प्रमोद कुमार ने सामाजिक, आर्थिक,राजनैतिक इतिहास पर विस्तार से अपने विचार रखे! और अंत में उन्होंने पीपल्स पार्टी आफ इंडिया डेमोक्रेटिक उत्तराखंड की पांचों सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया और सभी कार्यकर्ताओं को अभी से घर घर जा कर लोगों को पार्टी की नीतियों विचार धारा संवैधानिक व्यवस्था को समझाने को कहा! उन्होंने कहा शासन सत्ता पर बैठे लोग जनता को गुमराह करके बेरोजगारी, मंहगाई, भ्रष्टाचार,जैसे मुद्दों से ध्यान हटाकर धार्मिक उन्माद फैलाया रहे है! बैठक को सुरेशी कोहली, आशा टम्टा, प्रेमलाल सेवानिवृत रेंजर, कैप्टन गणेश, राम लाल सेवानिवृत डिप्टी रेंजर, मनीष कपरवाल उपाध्यक्ष, द्वारा संबोधित किया गया! सभी ने पार्टी के मजबूती के लिए कार्य करने पर बल दिया! जिलाध्यक्ष गिरीश आर्य द्वारा जनपद की प्रगति रिपोर्ट के साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव पर चर्चा की गई! बैठक का संचालन महामंत्री पुष्कर बैछवाल द्वारा किया गया! बैठक में जनपद चमलो के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे!