
रेवाड़ी (हरियाणा) पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक का दो दिवसीय दूसरे राष्ट्रीय अधिवेशन का शनिवार को धारूहेड़ा चुंगी स्थित महर्षि वाल्मीकि आश्रम ट्रस्ट में शुरू किया गया। अधिवेशन की अध्यक्षता पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमराज सिंह पटेल ने की। इस अवसर पर पटेल ने कहा कि आज देश में संविधानवाद और सिद्धांतों की राजनीति की आवश्यकता है। धर्म, जाति और सम्प्रदाय पर आधारित राजनीति हमें पतन की ओर ले जाएगी, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कह रहे हैं कि धर्म से ही राष्ट्र बनेगा, जबकि धार्मिक कट्टरवाद से हमेशा ही देशों को नुकसान हुआ है तथा देश पतन की ओर गए है। इसके ताजा उदाहरण सीरिया, इराक व श्रीलंका है। इसके विपरित शिक्षा, विज्ञान और ज्ञान की तरक्की से देशों ने प्रगति उन्नति और विकास किया है। उन्होंने कहा किस ओर गए है। इसके ताजा उदाहरण सीरिया, इराक व श्रीलंका है। इसके विपरित शिक्षा, विज्ञान और ज्ञान की तरक्की से देशों ने प्रगति उन्नति और विकास किया है। उन्होंने कहा कि हमारे समाज में पहले से ही बहुत ही ज्यादा अज्ञानता है और प्रधानमंत्री इस अज्ञानता को और भी अधिक बढ़ाकर जनता और देश का शोषण कर रहे है। धर्म के नाम की अफीमखिलाई जा रही है और लोगों को अवैज्ञानिक और पाखंडी बनाया जा रहा है। भारत का संविधान हमें मालिक बनाता है, लेकिन हम नौकर ही बन रहे हैं। नौकर के सीमित अधिकार होते है और मालिक तो मालिक होता है! अधिवेशन में सभी राज्यों के ब्लॉक जिले मंडल और प्रांतीय पदाधिकारी और हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे!