स्याल्दे (अल्मोड़ा) आज दिनांक 28 फरवरी 2024 को महान वैज्ञानिक डॉ सी वी रमन की स्मृति में रा प्रा वि गिवाईपानी तथा रा उ प्रा वि गिवाईपानी स्याल्दे अल्मोड़ा में संयुक्त रूप से छात्र छात्राओं के शैक्षिक उन्नयन हेतु भारत ज्ञान विज्ञान समिति की ओर से ज्ञान विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में “दैनिक जीवन में विज्ञान का महत्व” विषय पर विचार गोष्ठी तथा प्राथमिक व जूनियर वर्ग के छात्र छात्राओं के लिए निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता तथा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बुक स्टॉल और छात्र छात्राओं द्वारा बनाए गए चित्र प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रहे। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता गिरीश भंडारी तथा संचालन आशीष दीक्षित द्वारा किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक संयोजक हेमन्त कुमार द्वारा भारत ज्ञान विज्ञान समिति का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करते हुए ज्ञान विज्ञान मेले के आयोजन का उद्देश्य के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में उपस्थित समस्त वक्ताओं ने डॉ सी वी रमन के जीवन तथा विभिन्न वैज्ञानिक खोजों के बारे में विस्तार से बताया। अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता उपविजेता रहे छात्र छात्राओं को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सी आर सी समन्वयक भुवन बिष्ट, हेमन्त कुमार, गिरीश भंडारी, रघुवर दत्त जोशी, प्रेम प्रकाश खाती, आशीष दीक्षित, लिमिका देवी, मंजु देवी, रानी देवी,कु. सरिता तथा सेवित क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।