द्वाराहाट (अल्मोड़ा) आज दिनांक 25/03/2024 को पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक की बैठक पार्टी कार्यालय माही टेंट हाउस चौखुटिया रोड द्वाराहाट में संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रताप राम कोषाध्यक्ष मूलनिवासी संघ अल्मोड़ा द्वारा की गयी।बैठक में मुख्य अतिथि अल्मोड़ा लोकसभा से प्रत्याशी एडवोकेट डॉक्टर प्रमोद कुमार ने कहा संविधान को लागू हुए 75 वर्ष पूरे होने पर भी आज संविधान को पूरी तरह से लागू नहीं किया गया है। और अब इसे पूरी तरह समाप्त करके फिर से असमानता और गैर बराबरी का भारत बनाने की कोशिश चल रही है। आज इस देश का लोकतंत्र पूरी तरह से दांव पर लगा हुआ है इसीलिए पी पी आई डी का जन्म हुआ है ये पार्टी बनी ही इसलिए है कि वी दा पीपल्स ऑफ द इंडिया से यह जन्म हुआ कि हम भारत के लोग फिर से भारत को समता स्वतंत्रता बंधुत्व एवं न्याय का भारत बनाएंगे। बैठक का संचालन प्यारेलाल जिलाध्यक्ष मूल निवासी संघ अल्मोड़ा, प्रकाश चंद्र बौद्ध पी पी आई डी जिला प्रभारी अल्मोड़ा पिथौरागढ़ लोकसभा, मनोज आर्या ब्लॉक अध्यक्ष पी पी आई डी द्वाराहाट, भुवन लहरी, प्रकाश आगरी, ओमप्रकाश, ताराचंद्र, अजय कुमार आदि लोग मौजूद रहे।