नैनीताल आज दिनॉक 14 dec 24 को शिल्पकार सभा नैनीताल द्वारा कुमाऊँकेसरी खुशी राम की 138वीं जयन्ति मनायी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिल्पकार सभा के वरिष्ट उपाध्यक्ष डॉ० प्रहलाद आर्य ने किया। मुख्य अतिथि खुशी राम के पौत्र संजय कुमार संजू पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद नैनीताल रहे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री देवेन्द्र प्रकाश द्वारा किया। खुशी राम के चित्र पर माल्यापर्ण एवं पुष्प अर्पित कर विचार गोष्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में संजय कुमार संजू पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद नैनीताल, डॉ० प्रहलाद आर्य, रमेश चन्द्रा, राजेन्द्र प्रसाद,बंटु आर्य, काव्याशं कुमार, गौरव कुमार, इन्द्र कुमार, देवेन्द्र प्रकाश आदी रहे।

