हल्द्वानी कुमाऊं विश्वविद्यालय के 19वें दीक्षांत समारोह में प्रियंका (पत्नी विनय कुमार) को हिंदी विषय में पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। प्रियंका मूल रूप से जवाहर ज्योति, दमुवाढुंगा, हल्द्वानी की निवासी हैं, जबकि उनका मायका मालधनचौड़, रामनगर में है। उन्होंने यह शोध कार्य डॉ. अधीर कुमार के निर्देशन में पूर्ण किया। उनका शोध विषय “हिंदी दलित आत्मकथा और डॉ. तुलसीराम” था। प्रियंका ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरु, माता-पिता, सास-ससुर, भाई-बहनों और अपने पूरे परिवार को दिया है। उन्होंने विशेष रूप से अपने पति विनय कुमार और पुत्र शिवांश का आभार प्रकट किया, जिनके सहयोग और प्रेरणा ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने में अहम भूमिका निभाई। यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण और परिवार के अटूट समर्थन का परिणाम है। प्रियंका का यह सफर प्रेरणादायक है और यह साबित करता है कि दृढ़ निश्चय और परिश्रम से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

