पुरूटोली दिनांक 18/12/2024 को पुर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार मूल निवासियों की बैठक ग्राम – पुरूटोली, लटदाग में हुई। बैठक में प्रशिक्षक के रूप में मू० बलीराम साहू, संगठन सचिव, मूल निवासी संघ, जिला समिति, गुमला ने B S-4 के बारे में विस्तार से जानकारी दी और मूल निवासियों को संवैधानिक अधिकार के लिए, हर मूल निवासियों को संविधान घर-घर पढ़ने, पढ़ाने पर बल दिया। प्रशिक्षक के रूप में मू० सुभाष उरांव, अध्यक्ष, मूल निवासी विद्यार्थी संघ, जिला समिति, गुमला ने मूल निवासियों का पहचान, मूल निवासियों का वर्त मान समय में ,शासन प्रशासन मे हिस्से दारी, शिक्षा नीति में मूल निवासियों के साथ भेदभाव की जानकारी विस्तार से दिया। प्रशिक्षक के रूप में मू० सुखदेव राम, महासचिव, मूल निवासी संघ, प्रदेश समिति, झारखंड ने संगठन का उद्देश्य, संगठन की कार्य शैली, मूल निवासी कौन? की जानकारी विस्तार से दिया और मूल निवासियों को संवैधानिक अधिकार, संविधान की सुरक्षा, सम्मान, संवर्धन के लिए सजग रहने पर बल दिया। अन्त मे सभा अध्यक्ष मू० चन्द्र किशोर उरांव, ने बताया कि मूल निवासी संघ, मूल निवासियों को समता,न्याय,बन्धुत्व का संदेश देता है। सभी सम्मानित मूल निवासियों को संविधान की सुरक्षा ,एक जुट होकर करना चाहिए। जय भीम, जय मूलनिवासी, जय संविधान, जय भारत जय घोष के साथ सभा समाप्ति की घोषणा की।

 
                         
  
  
  
  
  
 