पंजाब दिनांक 24 दिसंबर से 29 दिसंबर 2024 तक भारतीय जूनियर रेडक्रॉस का राष्ट्रीय स्तर पर अमृतसर पंजाब में सांस्कृतिक एवं क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न राज्यों से प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें उत्तराखंड से रामप्यारी आर्य कन्या इंटर कॉलेज देहरादून द्वारा उत्तराखंड की राज्य टीम के रूप में प्रतिभाग किया गया। इस विद्यालय ने उक्त प्रतियोगिता जो उत्तराखंड में संपन्न हुई थी उसमें प्रथम स्थान प्राप्त किया था। उसके उपरांत उसका चयन राष्ट्रीय स्तर पर हुई प्रतियोगिता के लिए हुआ था। बड़े हर्ष का विषय है कि इस विद्यालय की छात्रा शगुन ने लोकगीत में द्वितीय स्थान प्राप्त किया एवं अन्य छात्राओं ने समूह गान में तृतीय और लोक नृत्य में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। हम सभी छात्राओं एवं शिक्षिकाओं के अथक प्रयास की सराहना करते हैं। जिन्होंने कठिन परिश्रम कर इस मुकाम को हासिल किया है। इस प्रतियोगिता में 12 छात्राएं दो शिक्षिकाएं कमलेश वर्मा निशा बंसल एवं भारतीय रेडक्रॉस शाखा देहरादून की सचिव कल्पना बिष्ट सदस्य राजेश्वरी नेगी इस राष्ट्रीय शिविर में सम्मिलित हुए।

 
                         
  
  
  
  
  
 