हरिद्वार दिनांक 5 जनवरी 2025 को लक्सर जिला हरिद्वार में स्थित गर्ग कॉलेज परिसर में सैनी महा पंचायत उत्तराखंड के तत्वाधान में सावित्री बाई फुले जयंती समारोह का आयोजन उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और हरियाणा से पहुंचे सैंकड़ों लोगों और विभिन्न संगठनों के नेताओं ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया।
इस मौके पर संविधान प्रबोधक इंजीनियर ललित कुमार ने मुख्य वक्ता के तौर पर राष्ट्रमाता सावित्री बाई फुले और राष्ट्रपिता जोतिबा फुले के जीवन संघर्ष और वर्तमान समस्याओं के समाधान पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमें अपने महा पुरखों के जीवन संघर्ष से प्रेरणा लेनी चाहिए।
उन्होंने माता सावित्री बाई के त्याग और संघर्ष से आज की महिलाओं को तुलनात्मक विश्लेषण करते हुए कहा कि “सिर्फ दो साड़ी वाली सावित्री बाई फुले ने सारा भारत शिक्षित कर दिया, सारी महिलाओं को सदियों की गुलामी से आज़ाद कर दिया, और आज ये सैंकड़ों साड़ी वाली नारी, शिक्षित होकर भी गुलामी में मस्त है! अपनी सामाजिक और राजनीतिक हिस्सेदारी और भागीदारी के प्रति सजग नहीं हो रही है।
इस मौके पर ढेरों संगठनों के कार्यकर्ताओं सहित सैंकड़ों लोगों ने जयंती समारोह में सहभाग किया। मुख्य वक्ताओं में डॉ. पहल सिंह सैनी, सचिन बॉक्सर, संजीव सैनी आदि सम्मानित गण ने संबोधित किया। कार्यक्रम में मुख्य संयोजक की भूमिका मा. अंकित सैनी, राज्य अध्यक्ष, सैनी महा पंचायत उत्तराखंड ने सराहनीय भूमिका निभाई।

 
                         
  
  
  
  
  
 