चमोली आज दिनांक 11/01/2025 को मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सिवाई खेल मैदान स्थित हेलीपैड पर पहुंचे, जहां जिलाधिकारी चमोली सन्दीप तिवारी, पुलिस अधीक्षक चमोली सर्वेश पंवार, जनपद के अन्य उच्चाधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया। तत्पश्चात शानदार सैरिमोनियल ड्रेस से सजे चमोली पुलिस के जवानों द्वारा मुख्यमंत्री का सलामी देकर अभिवादन किया। तत्पश्चात सिवाई में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना से संबंधित कार्यों का निरीक्षण किया और अधिकारियों से परियोजना की प्रगति और समय-सीमा के बारे में जानकारी ली। उन्होंने निर्माण गतिविधियों की समीक्षा की और निर्देश दिया कि कार्य गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए समय पर पूरा किया जाना चाहिए।

 
                         
  
  
  
  
  
 