महाराष्ट्र दिनांक 11/12 जनवरी 2025 को पीपीआईडी महाराष्ट्र राज्य युनिट का राज्य स्तरीय केडर कॅम्प, बेलापूर, नवी मुंबई में मु.बी.डी.बोरकर, राष्ट्रीय महासचिव तथा मु.कलीम अन्सारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा मु.वाय बी तायडे, राज्याध्यक्ष की उपस्थिति मे संपन्न हुआ। इस दो दिवसीय केडर कॅम्प में। मु.बी डी. बोरकर, मु.अंसारी, मु.जहिन्द्र चव्हाण तथा मु.डॉक्टर बंडू मेश्राम ने सखोल मार्गदर्शन किया। राज्य के विभिन्न स्थान से आये हुए करीब 32 कार्यकर्ता इसमे सम्मिलित हुए। अन्त में मु. अन्सारी साहब ने पीपीआईडी के राज्य स्तरीय टार्गेट का जायजा लेकर क्षेत्रिय टार्गेट सुनिश्चित कर सबसे संघटन वृद्धि और विकास तथा एक्टिव मेंबरशिप बढाने की अपील की. समुह चर्चा, प्रश्नोत्तर के उपरांत मु.अशोक जाधव, राज्य उपाध्यक्ष ने धन्यवाद ज्ञापन कर मीटिंग समाप्त हुयी।

 
                         
  
  
  
  
  
 