
हरियाणा दिनांक 12 जनवरी 2025 को पीपल्स पार्टी ऑफ़ इंडिया (डेमोक्रेटिक) का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर दिनांक 11-12 जनवरी 2025 को संत शिरोमणि रविदास धर्मशीला में आयोजित किया गया। पीपल्स पार्टी ऑफ़ इंडिया के राष्ट्रीय प्रशिक्षण सचिव एडवोकेट आर के विद्यार्थी द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में भारतीय संविधान व महामानवों द्वारा निर्धारित लक्ष्य और उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए पार्टी की दिशा व दशा बारे अवगत करवाते हुए पार्टी के गठन की महत्वत्ता को समझाया। पार्टी कार्यकर्ताओं को जानकारी दी कि भारत में छोटी बड़ी लगभग तीन हजार के करीब राजनीतिक पार्टीयाँ रजिस्टर हैं। परंतु समाज में उनका कोई वजूद नहीं है और कई राजनीतिक पार्टियों ने तो आज तक कोई चुनाव में भी हिस्सा नहीं लिया है। वर्तमान में बीजेपी और कांग्रेस केवल दो दलिय व्यवस्था के पक्ष में है और देश में हालात भी ऐसे कर दिए हैं कि आम जनता को बीजेपी और कांग्रेस के सिवाय बाकि सभी पार्टियों को मनु मीडिया के माध्यम से समाप्त करना चाहती हैं। 70 साल कांग्रेस ने राज किया और कांग्रेस द्वारा पोषित बीजेपी वर्तमान में भारतीय संविधान के उलट शासन कर रही है। भारत के लोगों के हित में और भारतीय संविधान के अनुरूप कोई भी राजनीतिक दल कार्य नहीं कर रहा है। जबकि बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर ने कहा था कि एक राजनीतिक पार्टी का कार्य केवल राजनीतिक चुनाव में भागीदारी के अलावा समाज को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना भी है। परंतु सत्ता हासिल करने के सिवाय और कोई भी कार्य वर्तमान में कोई भी राजनीतिक पार्टी ऐसा नहीं कर रही है। वर्तमान सरकार कांग्रेस द्वारा बनाई गई नीतियों को ही लागू कर रही है। बीजेपी और कांग्रेस में कोई मौलिक अंतर नहीं है। सन् 1925 में कांग्रेस के लोगों ने ही आरएसएस की गठन किया और कांग्रेस ने अपने शासन काल में आरएसएस को हर तरह से पोषित किया और जब फुले-अंबेडकर विचारों पर चलने वाले आंदोलनों की वजह से कांग्रेस का षड्यंत्र उजागर हुआ तो सांप्रदायिकता की आड़ में संघ के एजेंडे के तहत मनु मीडिया के माध्यम से बीजेपी को सत्ता में बैठाया गया ऊपर के चेहरों को छोड़कर बाकि सभी जगह कांग्रेस के नेता ही सरकार के पदों को सुशोभित कर रहे हैं। मूलनिवासी बहुजनों के नेता इन पूँजीवादी व सामंत वादी पार्टीयों की हाँ में मिलाकर अपने अस्तित्व को बचाने में व्यस्त हैं और फुले-अंबेडकरी मिशन के रास्ते से भटक कर व्यक्तिगत स्वार्थ और परिवारवाद के कारण अपने जनाधार से दूर होती जा रहीं हैं। इसलिए पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) का गठन 28 दिसंबर 2017 को किया गया। एडवोकेट आर के विद्यार्थी ने आगे बताया कि भारत में संविधानवाद और मनुवाद के बीच में लड़ाई है। इस लड़ाई को संविधान के दायरे में रहकर लोकतांत्रिक संस्थागत नेतृत्व में आगे बढ़ाया जा सकता है और भारत में संविधान के तहत समतावादी व्यवस्था को पुनर्स्थापित किया जाएगा।
इस प्रशिक्षण शिविर में पीपुल्स पार्टी (डेमोक्रेटिक) के राष्ट्रीय संगठन सचिव सुभाष जाँगड़ा, प्रदर्शित अध्यक्ष एडवोकेट विनोद कुमार, दौलत राम, आई टी सैल के प्रदेश अध्यक्ष बंटी बरोठ, सरदार हरदेव सिंह चट्ठा प्रदेश संगठन सचिव , प्रदेश उपाध्यक्ष ईश्वर सिंह, हवा सिंह भौरिया, मू. आर के चौपड़ा प्रदेश कार्यालय सचिव, मू. मंगाराम, मू. सत्यवान बलम, मू. अनिल कुमार, मू. कुलवीर शाँत और हरियाणा के लगभग सभी जिलों से पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।