हजारीबाग कल दिनाँक 26/01/2025 दिन रविवार को भारत के 76वां गणतन्त्र दिवस के पावन अवसर पर मूलनिवासी संघ एवं वीर कल्याण विकास समिति ग्राम बन्हा ,नवादा, हजारीबाग में झंडोतोलन पूर्व अध्यक्ष अनन्त राम के द्वारा किया गया। झंडोतोलन के बाद BS4 (भारतीय संविधान सम्मान सुरक्षा संवर्द्धन) राष्ट्रव्यापी महाजनजागरण के तहत पूरे ग्राम पंचायत में संविधान जन चेतना रैली का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम बन्हा के बहुजन महिला पुरुष,युवा काफी संख्या में शामिल हुए। संविधान जन चेतना रैली के बाद सन्ध्या में एक BS4 कार्यक्रम का शुभारम्भ संविधान निर्माता बाबा साहेब अम्बेडकर की तस्वीर के समक्ष दीप प्रजवलन एवम माल्यार्पण सम्मानित महिलाओं के द्वारा किया गया किया गया। उसके बाद संविधान प्रबोधकों नागो राम, बिनोद कुमार, अशोक राम, चंद्रदेव कुमार, बीरेंद्र कुमार एवं अन्य के द्वारा कार्यक्रम का संविधान के उद्देश्य,उद्देशिका,मूलाधिकार जैसे संवैधानिक विचारों से जन जन को अवहत कराया गया। BS4 कार्यक्रम के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किया गया जिसे सफल बनाने के हेतु SC मुहल्ला के तमाम नन्हे मुन्हे बच्चे एवम बच्चियों अपने देशभक्ति एवं क्षेत्रीय गीतों पर नृत्य किया। BS4 के तहत तमाम बहुजन महापुरुषों जैसे बाबा साहेब, ज्योतिराव फुले, माता सावित्रीबाई फुले, बिरसा मुंडा, कांसी राम, बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा की विचारों एवम मिशन और संविधान की रक्षा की आवश्यकता पर जन चेतना एवम प्रबोधन किया गया। अबूआ दिशोम अबूआ राज, (बिरसा मुंडा) सौ में नब्बे शोषित हैं शोषितों ने ललकारा है ,धन धरती और राज पाठ पर नब्बे भाग हमारा है (जगदेव प्रसाद कुशवाहा) शिक्षा शेरनी का दूध है जो पियेगा दहाडेगा। (डॉ. अम्बेडकर) जैसे महापुरुषों के नारों एवम उद्देश्यों के प्रति जागृति की गई। तमाम व्यक्तियों ने संविधान के प्रति जानकार और जागृत रहने और संविधान सम्मान सुरक्षा एवम संवर्द्धन के लिए ततपर रहने का प्रण लिया।