साहिबगंज आज PPID साहिबगंज जिला कमिटी की ओर से मु पशुपतिनाथ मंडल, जिला अध्यक्ष के निवास स्थान पर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमे मुख्य प्रशिक्षक मु रामेश्वर मंडल, राष्ट्रीय संगठन सचिव एवं मु हरिनाथ कुमार, राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य रहे। उपस्थित सदस्यों को मूलनिवासी पहचान, संगठन व संविधान की जानकारी दी है। मूलनिवासी पहचान अपनाना क्यों जरूरी है, और सत्ता वर्ग यानी दुश्मन वर्ग के द्वारा संविधान लागू होने के बाद समय समय पर की जा रही साजिश से भी अवगत कराया गया। स्वागत भाषण मु पशुपतिनाथ मंडल व धन्यवाद ज्ञापन मु बलदेव उरांव, जिल अध्यक्ष, MS के द्वारा किया गया। उपस्थित सदस्यों ने इस कार्यक्रम को आगे भी आयोजित करने का आग्रह किया गया, जिसे जल्द हीं स्थान व समय तय किया जाएगा। विशेष प्रशिक्षण हेतु 8/9 को रांची में होने जा रही 2 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने की भी बात की गई। आशा है 6/7 सदस्य जिला से अवश्य शामिल होंगे।

