झारखंड दिनांक 3/3/2025 को मूल निवासी संघ,पी आई डी के संयुक्त तत्वाधान में जागृति कार्यक्रम अभियान के तहत सम्मानित मूल निवासियों के बीच ग्राम – माण्डर टोला, फुचकू, बारियातू में जागृति कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस बैठक में पुरूष, महिलाएं 26 की संख्या में उपस्थित थे। बैठक में मू० सतेन्द्र कुमार, अध्यक्ष, मू० गोपाल उरांव, महासचिव,पी पी आई डी, जिला लातेहार, मू० कर्मलाल उरांव, उपाध्यक्ष, पी पी आई डी, प्रदेश समिति, झारखंड, मू० सुखदेव राम, महासचिव, मू० विहारी भगत, संगठन सचिव, मूल निवासी संघ, प्रदेश समिति, झारखंड, मू० परमेशवर उरांव, पुर्व मुखिया उपस्थित थे। बैठक को संगठन के पदाधिकारियों ने बारी-बारी से संबोधित करते हुए, संवैधानिक अधिकार, संविधान की सम्मान ,सुरक्षा, सम्वर्द्धन के साथ मानवीय अधिकार, दायित्व की जानकारी विस्तार से दिए। उपस्थित सम्मानित मूल निवासियों ने अगले बैठक वृहद रूप में आयोजित कर, संगठन के गठन पर बल दिया और खुशी जाहिर किया।

