अल्मोड़ा आज दिनांक 3 अप्रैल 2025 को सोबन सिंह जीना परिसर, अल्मोड़ा के गणित विभाग के सभागार में 11 बजे से राज विद्या केंद्र द्वारा प्रेम सिंह रावत के शांति के संदेश का प्रसारण किया गया। शांति के संदेश के विचारों को वीडियो के माध्यम से दिखाया गया। उनका कथन था कि खुद को जानो। आनंद को खुद में खोजो। इस गोष्ठी में आध्यात्म,मानव जीवन-मूल्य से संबंधित विषयों पर भी चर्चा हुई। प्रो सुशील जोशी ने कहा कि खुद को जानने के लिए यह कार्यक्रम अच्छा रहा। जो भी इसमें शामिल हुए हैं वो सभी आत्मज्ञान करेंगे। पूर्व कुलपति एवं संकायाध्यक्ष प्रो जगत सिंह बिष्ट ने कहा इस कार्यक्रम के लिए एक सप्ताह पूर्व से ही शुरुआत हुई। उन्होंने कहा इस संसार में सबकुछ है लेकिन उस तत्व/सच को समझने के लिए चक्षु होना जरूरी है। इस संसार में सभी जीवों को आत्मवत देखें। हम अपने लाभ हानि को ही देखते हैं। हम खुद को जानना है। इस कार्यक्रम के जरिये आत्म से परिचित हुए होंगे। उन्होंने कार्यक्रम के लिए सेवानिवृत्त कोषाधिकारी बी डी पांडे को बधाई दी। इस आयोजन में पूर्व कुलपति एवं कला संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो. जगत सिंह बिष्ट, विज्ञान संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो. सुशील कुमार जोशी, सेवानिवृत्त वरिष्ठ कोषाधिकारी बी.डी.पांडे, प्रो नीरज तिवारी,
प्रो प्रियंका सागर, प्रो शालिमा तबस्सुम, डॉ रवि कुमार, प्रधान सहायक सागर रौतेला, डॉ पूरन जोशी, डॉ तिलक जोशी सहित विद्यार्थी शामिल हुए। सेवानिवृत्त वरिष्ठ कोषाधिकारी बी.डी.पांडे ने प्रेम सिंह रावत के प्रेम संदेश की रूपरेखा प्रस्तुत की।


