जौनपुर जिला जौनपुर उत्तर प्रदेश में आज दिनांक 5/4/2025 को समय 11:00 बजे से मूलनिवासी संघ के तहत ग्राम सभा पचौरा ब्लॉक करंजाकला में सतत् प्रक्रिया के तहत मीटिंग बैठक किया गया। जिसकी अध्यक्षता मूलनिवासी रंजना सदस्य मूलनिवासी संघ के द्वारा किया गया। मूलनिवासी उमेश चन्द गौतम पूर्व प्रदेश महासचिव मूलनिवासी संघ पूर्वी उत्तर प्रदेश ने कहा वर्तमान समय में ग्रामीण स्तर पर गेहूँ की कटाई ट्रैक्टर से दवाई भुसा रखाई का समय चल रहा है। ग्रामीण स्तर के लोग खाली नहीं फिर भी मीटिंग करने की निरंतरता बनाए रखा गया है। ग्रामीण अंचलों में आज ग्राम सभा पचौरा ब्लॉक में करंजाकला में संगठन मजबूत बनाने पर जोर दिया गया और संवैधानिक हक अधिकार कैसे मिलेगा इस पर विचार दिया गया। संचालन का कार्य मूल निवासी आराधना भारती सदस्य मूलनिवासी विद्यार्थी संघ के द्वारा किया गया। बैठक में मूलनिवासी अशोक कुमार बौद्ध सदस्य मूलनिवासी संघ तथा कई लोग उपस्थित रहे।


