अल्मोड़ा आज दिनांक 16 दिसंबर 2025 को तहसील स्याल्दे में आयोजित तहसील दिवस की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने की। तहसील दिवस में कृषि विभाग, सड़क परिवहन, स्वास्थ्य, लोक निर्माण विभाग, शिक्षा, ग्राम्य विकास विभाग एवं पेयजल सहित अनेक विभागों से संबंधित जनसमस्याएँ प्राप्त हुईं। अपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तहसील दिवस में प्राप्त सभी शिकायतों का अनिवार्य रूप से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध समाधान किया जाना आवश्यक है। तहसील दिवस के दौरान कुल 44 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष शिकायतें, जिनके निस्तारण हेतु समय की आवश्यकता थी, उनके लिए समस्या की प्रकृति के अनुसार समयसीमा निर्धारित करते हुए संबंधित विभागों को समाधान हेतु निर्देशित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नेगी, ब्लॉक प्रमुख मथुरादत्त डुंगरियाल, उपजिलाधिकारी सीमा विश्वकर्मा, खंड विकास अधिकारी शैलेंद्र जोशी सहित समस्त विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

