जौनपुर जिला जौनपुर उत्तर प्रदेश में आज दिनांक 01/03/2026 को समय 2:00 बजे से बामसेफ व मूलनिवासी संघ/मूलनिवासी विद्यार्थी संघ के तहत ग्राम सभा मिरचा में सतत् प्रक्रिया के तहत मीटिंग बैठक किया गया। जिसकी अध्यक्षता मूलनिवासी जयप्रकाश सदस्य मूलनिवासी संघ के द्वारा किया गया। बैठक का उद्देश्य ग्राम स्तर पर फूले/अम्बेडकरीय विचारधारा का प्रचार प्रसार करना व बहुजन मूलनिवासी समाज को एक करना तथा ग्राम स्तर पर बच्चों को शैक्षिण शिक्षा के साथ साथ सामाजिक शिक्षा देना। बैठक में इन वक्ताओं ने अपने विचार रखें जिसमें मूलनिवासी पूर्व ई. शिव मूरत राम पूर्व केन्द्रीय कार्यकारणी सदस्य बामसेफ, मूलनिवासी उमेश चन्द गौतम प्रदेश उपाध्यक्ष मूलनिवासी संघ पूर्वी उत्तर प्रदेश,
मूलनिवासी मिठाई लाल सदस्य मूलनिवासी संघ यूनिट जौनपुर, मूलनिवासी अवनीश गौरव सदस्य मूलनिवासी विधार्थी संघ यूनिट जौनपुर, मूलनिवासी नीलम सदस्य मूलनिवासी संघ यूनिट जौनपुर,
मूलनिवासी शक्ति राव मूलनिवासी विद्यार्थी संघ यूनिट जौनपुर तथा संचालन का कार्य मूलनिवासी रोशनी सदस्य मूलनिवासी संघ के द्वारा किया गया। तथा बैठक में दर्जनों लोग मौजूद रहे।

